रांची: गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. नई दिल्ली प्रवास के दौरान उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. फेसबुक पर उन्होंने यह जानकारी साझा की है.
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद ने कहा है कि पिछले 5 महीनों से कोरोना काल के दौरान क्षेत्र में आम लोगों के बीच सेवा में रहने के बाद पिछले सप्ताह से दिल्ली प्रवास के दौरान 19 अगस्त 2020 को उन्हें मालूम हुआ कि वे कोरोना से संक्रमित हैं. एहतियातन मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में भर्ती हो गये हैं.

