हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है. जहां हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने शनिवार को कांग्रेस की पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार टिकट बंटवारे को लेकर अशोक तंवर कुछ दिन से अपने पार्टी से नाराज चल रहे थे. वहीं अशोक ने पांच करोड़ रुपये में टिकट बेचे जाने का आरोप भी लगाया था. आज उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अशोक तंवर ने इस्तीफा देने की जानकारी दी.
बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा. वहीं 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी.

