BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस नेता पर पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने चलाई गोली, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in समाचार
कांग्रेस नेता पर पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने चलाई गोली, FIR दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता सत्यदेव कटारे के बेटे योगेश कटारे के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है.

गोविंदपुरा पुलिस ने योगेश के खिलाफ 52 साल के एक शख्स पर कथित तौर पर फायरिंग का आरोप केस दर्ज किया है.

कांग्रेस से जुड़े दिवंगत सत्यदेव कटारे राज्य में शिवराज सिंह चौहान सरकार के वक्त विपक्ष के नेता भी रहे थे. जिस शख्स पर गोलियां चलाई गईं, उसकी पहचान 52 वर्षीय इकबाल खान के तौर पर हुई है. खान भी कांग्रेस में जिला स्तरीय पदाधिकारी हैं.

पुलिस के मुताबिक, इकबाल खान मंगलवार रात को बाग फरहत अफजा स्थित घर से निकल कर अपने दोस्त सत्यजीत चौहान के घर उनकी पोती को जन्मदिन की बधाई देने के लिए जा रहे थे. रास्ते में गोविंदपुरा में अलाव जलता देख खान अपना दोपहिया वाहन रोक कर हाथ सेकने के लिए खड़े हो गए. वहीं साथ खड़े योगेश और उसके दोस्तों से किसी बात को लेकर उनकी मामूली तकरार हो गई. ख़ान फिर वहां से दोस्त के घर के लिए रवाना हो गए.

पुलिस ने बताया कि योगेश और उसके दोस्तों ने खान का पीछा सत्यजीत चौहान के घर तक किया. वहां उन्होंने खान से बाहर आने को कहा. इकबाल खान के बाहर आते ही योगेश ने पिस्तौल तान कर फायरिंग की कोशिश की. लेकिन खान तेज़ी से हट जाने की वजह से बच गए. इसके बाद योगेश और उसके साथी मौके से भाग गए.

इकबाल खान की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जब ये घटना हुई योगेश और उसके दोस्त शराब के नशे में थे. पुलिस का दावा है कि खान ने भी शराब पी रखी थी.

योगेश का गोविंदपुरा क्षेत्र में पेट्रोल पम्प है. घटना के बाद से ही वो फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. आईपीसी की धारा 307 के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

100 बच्चों की मौत पर मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर नाम लिए बिना बोला हमला

Next Post

नववर्ष के मौके पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 352 लोगों के कटे चालान

Next Post
नववर्ष के मौके पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 352 लोगों के कटे चालान

नववर्ष के मौके पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 352 लोगों के कटे चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d