रांचीः पूर्व प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी ने भी खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. जानकारी के अनुसार, हिमांशु शेखर चौधरी भी सीएमओ में कई लोगों से मुलाकात की थी.
इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने स्वतः खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है. बता दें कि प्रधान सचिव, सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित पूरी टीम ने खुद को किया होम क्वारंटाइन कर लिया है.
सीएम आवास में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि कल देर रात सूबे के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर की भी कोरोना जांच रिम्स में हुई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वहीं टुंडी विधायक मथुरा महतो के भी कोरोना पॉजिटिव होने से भी हड़कंप मच गया है.

