BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कांग्रेस छोड़कर टीआरएस में हो सकते हैं शामिल

by bnnbharat.com
September 30, 2019
in समाचार
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कांग्रेस छोड़कर टीआरएस में हो सकते हैं शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों की मानें तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस से लोकसभा सांसद रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. शनिवार को उन्होंने टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री केटीआर से बुद्ध भवन में मुलाकात की. कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं. अजहरुद्दीन के अलावा दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री विजया शांति कांग्रेस छोड़ सकती हैं. विजया के भाजपा में शामिल होने की भी चर्चा है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन ने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है. कहा जा रहा है कि टीआरएस में शामिल होंगे। बता दें कि अजहरुद्दीन को शुक्रवार को ही एचसीए का अध्यक्ष चुना गया है. टीआरएस की मदद से अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं. बताया जा रहा है कि यह महज एक औपचारिक मुलाकात थी. हालांकि इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा हो रही है और तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं.

पिछले दिनों अजहरुद्दीन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से भी मिलने की कोशिश की थी. वहीं अभिनेत्री शांति कांग्रेस छोड़कर वापस भाजपा में शामिल हो सकती हैं. अभिनेत्री के भाजपा में शामिल होने को लेकर उनके पति एमवी श्रीनिवास प्रसाद ने कहा है कि फिलहाल शांति शूटिंग में व्यस्त हैं. अभिनेत्री के पति ने कहा कि भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. हालांकि, भाजपा से उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव मिला है. गौरतलब है कि अभिनेत्री शांति लंबे समय तक भाजपा से जुड़ी रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कैदियों को किया जाएगा रिहा

Next Post

बिहार में कुदरत के कहर से आज भी राहत नहीं, अभी तक 27 की मौत

Next Post
बिहार में कुदरत के कहर से आज भी राहत नहीं, अभी तक 27 की मौत

बिहार में कुदरत के कहर से आज भी राहत नहीं, अभी तक 27 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d