BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व महापौर ने जल संयोजन शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- पूर्व महापौर  चंद्रशेखर अग्रवाल ने आज विभिन्न वार्ड के निवर्तमान पार्षदों के साथ राज्य सरकार द्वारा जल संयोजन शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में उपायुक्त  उमा शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा.

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद महापौर ने कहा कि गत 31 दिसंबर 2020 को नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर राज्य में जल संयोजन शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई है. यह मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बोझ सामान साबित होगा.

उन्होंने कहा नए नियम के अनुसार अब एक हजार वर्गफीट तक के क्षेत्रफल वाले आवास में वॉटर कनेक्शन लेने पर ₹7000 और एक हजार से अधिक पर ₹14000 का शुल्क निर्धारित किया गया है. कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए ₹26 प्रति स्क्वायर फीट निर्धारित है, जो लाखों रुपए तक जा सकता है.

पूर्व महापौर ने जल संयोजन को निशुल्क करने, नए नियम के लागू होने से वाटर मीटर नहीं लगाने से 6 माह में जल संयोजन स्वतः अवैध करने को भी गलत ठहराया और कहा कि लोगों को पहले नियम की जानकारी दी जाए और एक-एक उपभोक्ता को सूचना प्राप्त हो जाने के पश्चात 6 माह का समय दिया जाय. बिजली विभाग की तरह वाटर मीटर को सर्टिफाई किया जाए, पानी नहीं मिलने पर उसकी जवाबदेही तय की जाए, जिन घरों में पानी की बोरिंग है वहां नगर निगम के द्वारा जलापूर्ति नहीं करने के निर्णय को गलत ठहराया और इसका विरोध किया. उन्होंने कहा जनता को नगर निगम के द्वारा दिए जा रहे जल संयोजन को लेने का अधिकार है.

ज्ञापन सौंपते समय पूर्व महापौर  चंद्रशेखर अग्रवाल के साथ निवर्तमान वार्ड पार्षद  प्रिया रंजन कुमार,  राकेश राम,  निर्मल मुखर्जी,  संजय यादव, अंडेला देवी,  कुमार कौशल भी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने की पेयजल आपूर्ति योजना की समीक्षा

Next Post

आरटी पीसीआर में 281, ट्रू-नाट में 44 का लिया सैंपल

Next Post
स्पेशल आरटी पीसीआर में 213, ट्रू-नाट में 32 का लिया सैंपल

आरटी पीसीआर में 281, ट्रू-नाट में 44 का लिया सैंपल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d