BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री लुईस ने की दुमका में डायलिसिस व्यवस्था कायम रखने की मांग

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
पूर्व मंत्री लुईस ने की दुमका में डायलिसिस व्यवस्था कायम रखने की मांग

पूर्व मंत्री लुईस ने की दुमका में डायलिसिस व्यवस्था कायम रखने की मांग

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने जिला प्रशासन से दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित डायलिसिस व्यवस्था यथावत रखने अथवा दुमका में ही वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है.

पूर्व मंत्री डाक्टर मरांडी ने आज उपायुक्त को इस आशय का पत्र भेजकर दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डायलिसिस व्यवस्था को देवघर अस्पताल में स्थानांतरित करने से संबंधित जिला प्रशासन के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि दुमका के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मुहैया कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर देवघर अस्पताल का चयन किया गया है, जबकि संताल परगना में देवघर पहला जिला है जहां कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं.

इस परिस्थिति में दुमका के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा के लिए वहां भेजने से संक्रमण का खतरा कई गुणा बढ़ने की आशंका है. इसके साथ ही दुमका जिले के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को देवघर जाकर डायलिसिस सुविधा का लाभ लेना सम्भव नहीं होगा, जो जरूरतमंदों के लिए काफी कष्टप्रद एवं खर्चीला भी होगा.

इसी क्रम में पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन से दुमका में ही डायलिसिस की वैकल्पिक व्यवस्था कायम रखने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Next Post

पहले चरण में 1.11 लाख प्रवासी श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये भेजे गये: मुख्यमंत्री

Next Post
पहले चरण में 1.11 लाख प्रवासी श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये भेजे गये: मुख्यमंत्री

पहले चरण में 1.11 लाख प्रवासी श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये भेजे गये: मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d