BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का आज बोकारो में होगा अंतिम संस्कार, CM हेमंत भी लेंगे हिस्सा

by bnnbharat.com
May 26, 2020
in Uncategorized
पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का आज बोकारो में होगा अंतिम संस्कार, CM हेमंत भी लेंगे हिस्सा

पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का आज बोकारो में होगा अंतिम संस्कार, CM हेमंत भी लेंगे हिस्सा

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह का आज बोकारो में दामोदर नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुबह 11.15 बजे बेरमो स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो फुसरो ओवर ब्रिज, फुसरो बाजार, रामविलास हाईस्कूल होते हुए करगली में दामोदर नदी तट तक जाएगी. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर एक बजे बेरमो पहुंचेंगे.

इससे पहले सोमवार देर शाम पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से बेरमो लाया गया. बेरमो के ढोरी स्थित आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

शाम से ही क्षेत्र की जनता और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय में भी लाया जाएगा. यहां सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.

रविवार को गुरुग्राम स्थित अस्पताल में हुआ निधन

बता दें कि झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह ने गत रविवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. 2 मई को तबीयत ज्यादा खराब के बाद उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था. जहां गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद वे रांची में अस्पताल में एडमिट हुए थे.

बेरमो से 6 बार रहे विधायक

झारखंड की राजनीति में राजेंद्र प्रसाद सिंह जाने माने नेता थे. पिछली हेमंत सोरेन सरकार में राजेंद्र प्रसाद सिंह राज्य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और ऊर्जा मंत्री रहे. हालांकि इसके बाद उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन पिछले साल नवंबर-दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बेरमो विधानसभा सीट से जीत हासिल की. वे छठी बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. राजेंद्र सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे. मजदूर नेता के तौर पर भी उनकी अलग पहचान थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई शुरू

Next Post

जेईई मेन की परीक्षा 18 से और नीट की परीक्षा 26 जुलाई को

Next Post
जेईई मेन की परीक्षा 18 से और नीट की परीक्षा 26 जुलाई को

जेईई मेन की परीक्षा 18 से और नीट की परीक्षा 26 जुलाई को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d