BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन

by bnnbharat.com
August 20, 2019
in Uncategorized
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का निधन

Former MLA Akhilesh Singh dies from Rae Bareli in Uttar Pradesh

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के करीब चार बजे पीजीआई में निधन हो गया. रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था. अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है. उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अखिलेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. एक पुत्री आदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं.

उन्होंने बताया कि अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था. वह लखनऊ के पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आए थे. यहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार को उनका निधन हो गया.

Also Read This : समीर विश्व बैडमिंटन चैंपियन के पहले ही दौर में उलट फेर का हुए शिकार

उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लालूको में जनता-दर्शन के लिए रखा जाएगा. उसके बाद वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

रायबरेली में अखिलेश सिंह कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे.गांधी परिवार से उनके रिश्ते बीच में खराब हुए थे. उसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सदर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर अपनी बेटी अदिति सिंह को चुनाव लड़ाया था. वह ज्यादा मार्जिन से जीती थी. इधर बीते करीब दो-तीन सालों से अखिलेश सिंह बीमारी के कारण राजनीति में सीधे दखल नहीं रखते दिखाई दिए.

पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने 90 के दशक में अपने राजनीतिक पारी शुरू की और विधायक बने. कांग्रेस पार्टी से विवाद के चलते पार्टी छोड़ी फिर निर्दलीय विधायक बने. 2011 में पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने और 2012 में विधायक बने.

अखिलेश सिंह ने 2014 में पीस पार्टी से विद्रोह कर पार्टी तोड़ दी और विधायक बने रहे. विधायक ने 2016 में अपनी बेटी अदिति सिंह को कांग्रेस में शामिल करवाया और 2017 के विधानसभा चुनावों में उनकी बेटी जीत गईं.

रायबरेली भले ही नेहरू गांधी परिवार की विरासत रही हो पर अखिलेश सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद वहां से उनके आलावा कोई जीत नहीं पाया. उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समीर विश्व बैडमिंटन चैंपियन के पहले ही दौर में उलट फेर का हुए शिकार

Next Post

हरे निशान में खुलने के बाद 80 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 10 अंकों की बढ़त

Next Post
हरे निशान में खुलने के बाद 80 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 10 अंकों की बढ़त

हरे निशान में खुलने के बाद 80 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 10 अंकों की बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d