BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने हाई कोर्ट में दाखिल की अवमानना याचिका, जेल आइजी और अधीक्षक को बनाया पार्टी

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in Uncategorized
हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर करने की नई व्यवस्था 2 मई तक रहेगी जारी
Share on FacebookShare on Twitter

धनबादःझरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जेल आइजी बीरेंद्र भूषण और धनबाद के जेल अधीक्षक अजय कुमार के खिलाफ अवमानना चलाने की मांग की है. याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता चंचल जैन ने शुक्रवार को बताया कि निचली अदालत ने संजीव सिंह को दुमका जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. लेकिन, अभी तक संजीव सिंह को धनबाद जेल वापस नहीं लाया गया है. इसके बाद संजीव सिंह ने निचली अदालत में जेल आइजी और जेल अधीक्षक पर कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर अवमानना चलने के लिए आवेदन दाखिल किया गया. निचली अदालत ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है, इसलिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई.

याचिका में कहा गया है कि हाई कोर्ट निचली अदालत को आदेश दे कि संजीव सिंह के आवेदन पर जल्द से जल्द उचित निर्णय पारित करे. दरअसल, निचली अदालत सारी प्रक्रिया पूरी कर अवमानना की कार्यवाही चलाने के लिए हाई कोर्ट को प्रस्ताव भेजती है. इसके बाद अवमानना की कार्यवाही चलाई जाती है. बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल भेज दिया गया. जिसके खिलाफ उनकी ओर से निचली अदालत में आवेदन दिया गया. इस पर निचली अदालत ने तत्काल उन्हें धनबाद जेल वापस लाने का आदेश दिया, लेकिन अभी तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 28 मार्च से पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू

Next Post

लोहरदगा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post
लोहरदगा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लोहरदगा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d