BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व विधायक सुफल मरांडी, वरिष्ठ नेत्री स्टेफी टेरेसा मुर्मू व अवधेश सिंह आजसू पार्टी में शामिल

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in Uncategorized
पूर्व विधायक सुफल मरांडी, वरिष्ठ नेत्री स्टेफी टेरेसा मुर्मू व अवधेश सिंह आजसू पार्टी में शामिल

पूर्व विधायक सुफल मरांडी, वरिष्ठ नेत्री स्टेफी टेरेसा मुर्मू व अवधेश सिंह आजसू पार्टी में शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झामुमो के महेशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुफल मरांडी, जामा विधानसभा एवं संथालपरगना की समाज सेवी  स्टेफी टेरेसा मुर्मू, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव  अवधेश कुमार सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

सभी नेताओं का स्वागत करते हुए  सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आज आजसू पार्टी का विस्तार संथाल में भी मजबूती के साथ हो रहा है. जिस प्रकार से समाज के सम्मानित नेतागण पार्टी में शामिल हो रहे है यह इस बात को दर्शाता है कि आजसू पार्टी का नीति एवं सिद्धान्त झारखंड के जनमानस के अनुरूप है. आज आजसू पार्टी में सभी समुदाय एवं वर्गों का विश्वास बढ़ा है। यह हमारे एवं पार्टी के लिए शुभ संकेत है.

उन्होंने कहा कि संथालपरगना क्षेत्र जो आज विकास की बाट जोह रहा है उसे आजसू पार्टी आप सभी के साथ मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेगी.

मौके पर झामुमो के पूर्व विधायक सुफल मरांडी जी ने कहा कि आज झारखंड को एक युवा एवं काम करने वाला नेता की जरूरत है और इसमें सुदेश महतो जी फिट बैठते है. आजसू पार्टी का नीति एवं सिद्धान्त झारखंड एवं झारखंडियों की हित मे है. इन्ही सब कारणों के कारण आज मैं आजसू पार्टी का दामन थाम रहा हूं.

संथाल परगना में लंबे समय से सामाजिक संस्था के द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली समाजसेवी   स्टेफी टेरेसा मुर्मू ने कहा कि वह किसी दल में नही रही हैं, लेकिन उनका दल और पार्टी मानवता रहा है. उनके विचार और सुदेश महतो का विचार में बहुत समानता है और अगर हम दोनों मिलकर एक साथ काम करेंगे तो यह झारखंड के हित मे होगा.

जदयू के पूर्व महासचिव अवधेश सिंह ने कहा की झारखंड की जनता आजसू पार्टी को आज एक विकल्प के रूप में देख रही है. सुदेश महतो के नेतृत्व में समाज को एक सही नेतृत्व मिलेगा.

मिलन समारोह में मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष   डोमन सिंह मुंडा, वायलेट कच्छप इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांके के भाजपा प्रत्याशी से अमीर है उनकी संतान

Next Post

मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिया गया

Next Post
मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिया गया

मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण दिया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d