बरकट्ठा: प्रखंड में महत्वपूर्ण पेयजलापूर्ति योजना का काम शुरू है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के बारंबार प्रयास से छूतहरिकटिया-बरकनगांगो पेयजलापूर्ति योजना को लाया गया. जहां लगभग 24 करोड़ की लागत से घर घर नल जल की व्यवस्था की आधार रखा गया.
पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि उक्त योजना छुतहरी कटिया-बरकनगांगो महत्वपूर्ण जलापूर्ति योजना से तीन पंचायत गैड़ा, चुगलामो व बरकनगांगो के सभी गांव व हर घरों में बराकर नदी से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलना सुनिश्चित होगा.
खोलो नल, मिलेगा जल की तर्ज पर कार्य होना है. पर इस कार्य में व्याप्त अनियमियतता बरती जा रही है. डीपीआर, डिजाइन ड्राइंग व सरकार के नियम कानून के अनुसार एक भी कार्य नहीं किया जा रहा है.
बरकनगांगो में कई ग्रामीण पीसीसी पथों को बीच में ही तोड़कर सड़क को गढ़े में तब्दील कर जैसे-तैसे संवेदक पाइप को जमीन में गाड़ रहे है. वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि छुतहरी कटिया के पीसीसी पथ को घन, सबल तथा जेसीबी के ब्रेकर मशीन से तोड़ा जा रहा है. जो NH2 झुरझुरी मोड़ से पचफेडी चौक होते हुए गैड़ा से पिपचो चौक तक पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क का निर्माण चल रहा है.
पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे से प्रयास से उक्त योजना को लाया गया व सड़क का निर्माण कार्य भी हो रहा है उस सड़क के किनारे भी पाइप डाल दिया जा रहा है. जबकि यह पीडब्लूडी सड़क बन रही है.
ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संवेदक की मनमानी इस बात से अंदाजा लगया जा सकता कि बिना एनओसी लिए, चाहे वह ग्रामीण विकास विभाग हो, पथ निर्माण विभाग हो की सड़कें को जैसे-तैसे, जहां-तहां तोड़कर पाइप डाल कर राशि का अवैध निकासी की जा रही है.
जबकि डीपीआर में स्पष्ट दिया है कि पीसीसी सड़क को कोर कटिंग मशीष से काटकर पाइप को डालना है. नियम से हटकर ना करके सीधा सड़क को तोड़ रहा है.
ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक ने तत्काल निर्माण कार्य को रोकने को कहा. उन्होंने चल रहे कार्य की जांच करते हुए संवेदक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की.
उन्होंने कहा योजना में अनियमियतता व भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं संवेदक पर कानूनी कार्रवाई नहीं किया गया तो कोरोना काल , लॉकडाउन के बाद सघन जन आन्दोलन की चेतावनी दी.

