उत्तर प्रदेश(अमरोहा): कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है. हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई इससे संक्रमित बताए जा रहे हैं.
इस संकट की घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपना सहयोग देने की बात कही थी. इस बात पर सबसे पहले अमल किया.
Also Read This: पहली से 8वीं तक के बच्चों को मिला जनरल प्रमोशन
अमरोहा लोकसभा से पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने देश और प्रदेश की सरकार को मदद करने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख का अनुदान किया है. जबकि 5 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए हैं.
देश के साथ खड़े रहने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि यह महामारी सच में बहुत ही दुखद है और इससे निपटने के लिए पूरा देश एकजुट है.
Also Read This: ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने झारखंड के सूरज की चर्चा की
और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अधिक से अधिक पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए और सरकार की मदद करने के साथ-साथ जागरूक होकर देशभर में लागू लॉकडाउन का पालन करें और घरों से बाहर ना निकले. तभी हम इस महामारी पर काबू पा सकते हैं.

