BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाईपास निर्माण का चुनावी जिन्न फिर आया सामने, सड़क पर उतरेंगे एनडीए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in Uncategorized
बाईपास निर्माण का चुनावी जिन्न फिर आया सामने, सड़क पर उतरेंगे एनडीए के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी
Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल, चतरा : झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है. चुनावी तिथियों की घोषणाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

ऐसे में सत्ताधारी दलों के साथ-साथ सभी विपक्षी, राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के नेता चुनावी अखाड़े में अपनी उम्मीदवारी के ताल ठोक रहे हैं. कोई विकास के मुद्दों पर सरकार को घेरने में जुटा है, तो कोई क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं को राजनीतिक मुद्दा बनाकर चुनावी जमघट पार करने की जुगत में लगा है.

एनडीए गठबंधन के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सह प्रतापपुर के जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार यादव भी इस बार चुनावी महा समर में अपनी प्रबल दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने चतरा शहर की सबसे बड़ी समस्या बाईपास निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरने की घोषणा की है. देर शाम आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि शनिवार को शहरवासियों के साथ सड़क पर उतर कर एनएच 99 पर स्थित केसरी चौक को जाम करेंगे. ताकि विकास के मुद्दे पर कुंभ कर्णी निद्रा में सोए स्थानीय सांसद और विधायकों के साथ-साथ सरकार को जगाया जा सके.

अरुण यादव ने कहा कि शहर के ज्वलंत समस्याओं में से एक बाईपास निर्माण की मांग शहरवासी लंबे अरसे से करते आ रहे हैं. बावजूद चुनावी मुद्दों में शामिल होने के बाद भी आज तक किसी भी सांसद और विधायक ने इस ओर अपनी गंभीरता नहीं दिखाई है. जिसका खामियाजा शहरवासियों को जाम के झंझट से दो-चार होकर भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण की मांग को लेकर कल से शुरू हो रहा आंदोलन निर्माण की घोषणा तक जारी रहेगा. इस दौरान वे केसरी चौक पर समर्थकों और शहरवासियों के साथ धरना भी देंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

24000 किसानों के बैंक खातों में हुई धन वर्षा

Next Post

समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक-धार्मिक संगठन करें सहयोग : रघुवर दास

Next Post
समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक-धार्मिक संगठन करें सहयोग : रघुवर दास

समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक-धार्मिक संगठन करें सहयोग : रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d