BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो घायल

by bnnbharat.com
January 7, 2021
in समाचार
अपहृत अनाज व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

बांदा: प्रदेश में पंचायत चुनाव होने में अभी दो माह का लगभग समयहै,परंतु रंजिशन संघर्ष और हत्या की खबरों का आगाज होने लगा है. इसी क्रम में यहां आज सड़क निर्माण के विवाद में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई. जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गये. दोनों परिवारों में प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है.

जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह की पत्नी अशोका कुमारी प्रधान हैं. उन्होंने गांव निवासी छत्रपाल की पत्नी बसंती देवी को चुनाव हराया था. इसके चलते दोनों परिवारों में चुनावी रंजिश चली आ रही है.

गांव में जिला पंचायत निधि से सीसी रोड का निर्माण चल रहा है. जिसको लेकर गुरुवार को बसंती देवी के बेटे अजीत सिंह और प्रधान के पति अनूप सिंह के बीच विवाद हुआ. अनूप सिंह रोड बनने से मना कर रहा था. वहीं, अजीत सिंह ने जब रोड बनाने के लिए दबाव डाला तो दोनों पक्षों के बीच में तनातनी हो गई और कई राउंड फायरिंग हुई. जिसमें अजीत को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका चचेरा भाई अभय सिंह और दूसरे पक्ष से विकास घायल हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी पकड़ में लगी हुई है. मृतक के पिता पूर्व प्रधान छत्रपाल ने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. पुलिस तहरीर के अनुसार केस दर्ज करने की बात कह रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

फिल्म ‘फाइटर एक रक्षक’ में एक्शन डायरेक्टर का काम करेंगे अमित मोदक

Next Post
फिल्म ‘फाइटर एक रक्षक’ में एक्शन डायरेक्टर का काम करेंगे अमित मोदक

फिल्म 'फाइटर एक रक्षक' में एक्शन डायरेक्टर का काम करेंगे अमित मोदक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d