BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप को लेकर दिया बयान

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in Uncategorized
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप को लेकर दिया बयान
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका:- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनका ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित रहा और उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के संकट को गंभीरता से नहीं लिया जबकि दूसरी तरफ उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन कोरोना वायरस महामारी को गंभीरता से लेते हैं.

ओबामा ने कहा-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित

ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में मिशिगन में शनिवार को चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि पिछले चार वर्ष में ट्रंप ने अपने सिवाए किसी और देशवासी की मदद में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान अपने अहम की तुष्टि पर ही केन्द्रित है, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बाइडेन का ध्यान शालीनता और सहानुभूति पर है.

देश के 44वें राष्ट्रपति रहे ओबामा ने ट्रंप की नीतियों को लेकर उनकी जमकर आलोचना की.

ट्रंप ने काम करने में या किसी की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाईः

ओबामा ने कहा कि उन्होंने काम करने में या किसी की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, सिवाए अपने, या अपने दोस्तों के और राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी शो से ज्यादा कुछ नहीं माना, जो उनकी ओर सबका ध्यान आकर्षित करे लेकिन दुर्भाग्य से हम बाकी लोगों को अंजाम भुगतना पड़ रहा है. ओबामा के साथ मिशिगन में फ्लिंट और डेट्रायट की रैलियों में बाइडेन भी मौजूद थे. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि आप जो हैं उसे राष्ट्रपति पद बदल नहीं सकता. यह दर्शाता है कि आप क्या हैं. यह खुलासा करता है कि आप कौन हैं. आठ वर्षों तक बाइडेन ऐसे व्यक्ति रहे जोकि मेरे हर बड़े फैसले के दौरान मौजूद रहे.

ओबामा ने कहा-बाइडेन ने मुझे एक बेहतर राष्ट्रपति बनायाः

ओबामा ने बाइडेन की तारीफ करते हुए कहा कि बाइडेन मेरे भाई हैं, वह मेरे प्रिय हैं. वह शानदार राष्ट्रपति साबित होंगे और वह सभी के साथ शालीनता और आदर से पेश आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बाइडेन ने मुझे एक ‘बेहतर राष्ट्रपति’ बनाया. ओबामा ने कहा कि उनके (बाइडेन) पास हमें एक बेहतर देश बनाने के लिए अनुभव है. वह और कमला (हैरिस) सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि हम सभी के लिए मुकाबला करने जा रहे हैं. हालांकि, हम निश्चित रूप से अपने वर्तमान राष्ट्रपति के बारे में ऐसा नहीं कह सकते.’ उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप व्हाइट हाउस में एक रियेलिटी शो चला रहे हैं.

सौजन्य:-भाषा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को दी अपराधियों का एनकाउंटर करने की खुली छूट

Next Post

बर्थडे पर नीता अंबानी को देवरानी टीना अंबानी ने किया विश

Next Post
बर्थडे पर नीता अंबानी को देवरानी टीना अंबानी ने किया विश

बर्थडे पर नीता अंबानी को देवरानी टीना अंबानी ने किया विश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d