रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री इन्द्रनाथ भगत की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा इन्द्रनाथ भगत के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गयी.
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्व. इन्द्रनाथ भगत के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि स्व. इन्द्रनाथ भगत ने अपने कुषल नेतृत्व एवं कार्यानुभव से न सिर्फ प्रदेश कांग्रेस को लाभान्वित किया बल्कि राष्ट्रीय कांग्रेस भी उनकी राजनीतिक निपुणता से प्रभावित रही है. स्व. इन्द्रनाथ भगत ने अपने सम्पूर्ण राजनैतिक जीवन में कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की, उनका सिर्फ एक ही ध्येय अनुशासन के साथ पार्टी हित एवं झारखण्डवासियों के हित में काम करने का था. स्व. भगत एक सफल राजनीतिज्ञ एवं महान् व्यक्तिव के धनी थे जो कि झारखण्डवासियों की समस्याओं एवं उनके दुःख दर्द को आत्मसात कर चिंतामग्न रहते थे एवं इसका निराकरण वह अपने स्तर से करते थे. अत्यंत सादगीपूर्ण एवं मृदुभाषी था. वे अपने अंत के समय में झारखंड की गरीब जनता के हितों के लिए प्रयत्नशील रहे तथा संघर्ष करते रहे. स्व. भगत आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार एवं कार्यप्रणाली हमारे पास है, जिसे अपनाकर हम कांग्रेसजन झारखंड को एक नई दिशा प्रदान कर सकने में सक्षम हो सकेंगें.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में केशव महतो कमलेश, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, नरेन्द्र लाल गोपी, राकेश सिन्हा, केदार पासवान, फिरोज रिज्वी मुन्ना, जितेन्द्र त्रिवेदी, प्रभात कुमार, जगरनाथ साहु, राजीव प्रकाश चौधरी, सुदामा राम, सदन कुमार, उसमान खां, महावीर महतो, जेनुल हक अंसारी, शत्रुधन प्रसाद, छोटू सिंह, रामानंद केशरी आदि शामिल थे.

