BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना एम्स में भर्ती

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in Uncategorized
राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना एम्स में भर्ती

राजद के पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना एम्स में भर्ती

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के कद्दावर नेता और लालू के संकटमोचक कहे जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया. मंगलवार शाम को तकरीबन 5 बजे रघुवंश प्रसाद सिंह को AIIMS लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल एडमिट कर लिया. रघुवंश प्रसाद सिंह के करीबी लोगों के मुताबिक उन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

रघुवंश प्रसाद सिंह के एक बेहद करीबी व्यक्ति ने बताया कि पिछले 2 दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे. उन्हें 99 से 100 डिग्री तक बुखार चढ़-उतर रहा था. पिछले 2 दिनों से स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर रघुवंश प्रसाद सिंह बुखार कम करने के लिए पेरासिटामोल की टेबलेट ले रहे थे. मंगलवार सुबह भी उन्हें 99 डिग्री बुखार था. इसके बाद जब रघुवंश प्रसाद सिंह ने एम्स में मेडिसिन के HOD डॉ रवि कीर्ति से बात की तो उन्होंने पटना आने की सलाह दी.

उसके बाद शाम पांच बजे जब रघुवंश प्रसाद सिंह अपने गांव से पटना AIIMS पहुंचे तो कुछ शुरुआती जांच के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. रघुवंश प्रसाद के करीबी बताते हैं कि AIIMS में इलाज शुरू होने के बाद उन्हें दुबारा बुखार नहीं आया है और उनकी हालत अब सामान्य है.

AIIMS में मेडिसिन के HOD डॉ रवि कीर्ति की देखरेख में ही रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज चल रहा है. वहीं, रघुवंश प्रसाद की बीमारी की खबर से आरजेडी में हलचल मच गई है. रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान केवल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर नहीं, बल्कि लालू परिवार के संकटमोचक के तौर पर भी होती है. ऐसे में उनकी बीमारी की खबर लगते ही पूरी पार्टी में हलचल मच गई. कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के शीर्ष पर बैठे नेता भी लगातार AIIMS के डॉक्टरों के संपर्क में हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा ग्राम केंद्र के बूथ स्तर पर घर- घर संपर्क अभियान शुरू

Next Post

भारत-चीन सीमा विवाद: बिहार का बेटा शहीद

Next Post
भारत-चीन सीमा विवाद: बिहार का बेटा शहीद

भारत-चीन सीमा विवाद: बिहार का बेटा शहीद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d