रांचीः बहुचर्चित 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में गिरफ्तार पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की की ओर से दाखिल जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। बंधु की ओर से पांच सितंबर को जमानत अर्जी दाखिल की गयी थी। उक्त मामले में एसीबी की टीम ने बुधवार चार सितंबर को बंधु तिर्की को सिविल कोर्ट के बाहर धर दबोचा था। तब से वे जेल में है।

