बिहार: बिहार के सियासी गलियारे में से बड़ी खबर आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद और बाहुबली कहे जाने वाले राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह चुनाव के पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD का दामन थामेंगे.
रामा सिंह 29 जून को राजद ज्वाइन करेंगे. उनके साथ ही सवर्ण समाज से कई अन्य नेता भी पार्टी में शामिल होंगे. पूर्व सांसद रामा सिंह ने तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की है. रामा सिंह ने रविवार की देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से ना सिर्फ मुलाकात की बल्कि बताया कि इसी महीने के 29 जून को सैकड़ों समर्थकों के साथ वह आरजेडी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
रामा सिंह वहीं नेता हैं जो कभी लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के कट्टर विरोधी माने जाते थे.

