BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP में शामिल हुए पूर्व दिग्गज स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
BJP में शामिल हुए पूर्व दिग्गज स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और यह पूर्व गेंदबाज यहां पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे. शिवरामकृष्णन बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि और तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल मुरुगन की उपस्थिति में चेन्नई में पार्टी में शामिल हुए.

17 साल की उम्र में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने भारत की तरफ से नौ टेस्ट में 26 और 16 वनडे मैचों में 15 विकेट चटकाये हैं.

हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर सिर्फ चार साल ही चल सका. फर्स्ट क्लास मैचों की बात करें तो उन्होंने 76 मैचों में 154 विकेट हासिल किए. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह भारत के सफल क्रिकेट कमेंटेटर बने.

इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि सौरव गांगुली भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. हाल में ही वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन गए थे, तब उन्होंने सभी को आश्चर्य में डाल दिया था. डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद सौरव गांगुली ने मीडिया से कहा, “हां, मैं राज्यपाल से मिला. यह एक शिष्टाचार भेंट थी.

दरअसल, वह कभी ईडन गार्डन नहीं गए थे इसलिए मैंने उन्हें अगले हफ्ते ईडन गार्डन ले जाने का फैसला किया है.” मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कृपया कोई भी अनुमान ना लगाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोला जायेगा बाबा मंदिर का पटः उपायुक्त

Next Post

हत्या कर लाश को स्कूटर पर लेकर घूमता रहा आरोपी, गिरफ्तार

Next Post
ठुकराए जाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर किया सुसाइड

हत्या कर लाश को स्कूटर पर लेकर घूमता रहा आरोपी, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d