BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्युत वृत कार्यालय एवं शासकीय आवास का शिलान्यास

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
विद्युत वृत कार्यालय एवं शासकीय आवास का शिलान्यास

विद्युत वृत कार्यालय एवं शासकीय आवास का शिलान्यास

Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: ग्वालियर 14 जून 2020 गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में स्थानीय मोटल होटल के पास 2 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले मध्य प्रदेश विद्युत वृत कार्यालय, शासकीय निवास एवं कॉन्फ्रेंस हॉल का विधिवत शिलान्यास किया.

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस कार्यालय एवं शासकीय निवास बनने के बाद आम नागरिक एवं विद्युत कर्मचारियों को काफी फायदा होगा. वर्तमान में जिन कर्मचारियों के पास शासकीय आवास ना होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है वह समाप्त हो जाएगी. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, जी.के भरदया, जीएम. सिविल सतीश गुप्ता मौजूद थे.

गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्रदेश में इस बीमारी से ठीक होने वालों में सफल रहे है. हमारी सरकार ने इस भंयकर बीमारी से बचने के लिए प्रत्येक जिले में ऐसी व्यवस्था की है, जिससे अधिक से अधिक कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति ठीक होकर गए हैं. हमारा प्रदेश पूरे देश में इस बीमारी से बचाने में सबसे श्रेष्ठ माना गया है. उन्होंने कहा कि हमें इस बीमारी से डरना नहीं है, किन्तु कुछ सावधनियां रखना बहुत जरूरी है. हमारी सरकार ने हर जिले के अस्पतालों में निःशुल्क दवाई एवं पूरे स्टाफ की अच्छी व्यवस्था की है. यदि आप लोगों को थोड़ा सा भी खांसी, जुकाम हो जाए, डरे नहीं जिला अस्पताल जाकर अपनी बीमारी का इलाज करवा सकते हैं.

गृह मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हजारों किसानों एवं प्रवासी मजदूरों की सहायता की है. हमारे प्रदेश में रहने वाले श्रमिक प्रदेश में ही अब काम करेंगे. उन्हें अन्य स्थानों पर काम करने नहीं जाना पड़ेगा.

इस अवसर पर कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल दतिया के ईई श्री सुधीर. शर्मा ने इस वृत के बन जाने पर आसपास के 45 गांवों एवं शहर को भी लाभ होगा.

इस अवसर पर योगेश सक्सेना, प्रवीण पाठक, रामजी खरे, पंकज शुक्ला, मनमोहन तिवारी, प्रशांत ढेगुला, विपिन गोस्वामी, आशाराम अहिरवार, अतुल भूरे चैधरी, राजू त्यागी, विपुल नीखरा, रामकुमार त्यागी, परशुराम शर्मा, भरत यादव, मोहन पटवा, राहत अली जैदी, मुलू उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पीटा, हालत गंभीर

Next Post

अब नर्सिंग होम ‘कोविड-19 नर्सिंग होम’ में नहीं बदले जाएंगे: दिल्ली सरकार

Next Post
अब नर्सिंग होम ‘कोविड-19 नर्सिंग होम’ में नहीं बदले जाएंगे: दिल्ली सरकार

अब नर्सिंग होम 'कोविड-19 नर्सिंग होम' में नहीं बदले जाएंगे: दिल्ली सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d