BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP के चार प्रवक्ता चले चुनावी अखाड़े में, हरी झंडी मिलने का इंतजार

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in समाचार
BJP के चार प्रवक्ता चले चुनावी अखाड़े में, हरी झंडी मिलने का इंतजार

BJP के चार प्रवक्ता चले चुनावी अखाड़े में, हरी झंड़ी मिलने का इंतजार

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः प्रदेश बीजेपी के चार प्रवक्ता चुनावी अखाड़े में जाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. चारों विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं. कमोबेश चारों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जमीन भी तैयार कर ली है. लेकिन आलाकमान की हरी झंडी के बाद ही उन्हें चुनावी अखाड़े में जाने का मौका मिलेगा. बहरहाल चारों प्रवक्ता टिकट के लिए जोरदार आजमाइश कर रहे हैं. सभी की अपनी-अपनी लॉबी है. कब किसी लॉबी चल पड़े, यह तो टिकट मिलने के बाद ही पता चलेगा.

जानिए किस प्रवक्ता को चाहिए टिकट

प्रतुल शाहदेवः राजनीति में नए होने के बावजूद कम समय में उभरते हुए प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई. प्रतुल रांची से टिकट की ख्वाहिश रखते हैं. इसके लिए वे जोरदार आजमाइश भी कर रहे हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार कई बड़े नेताओं से उनके संबंध अच्छे हैं. हालांकि वे रांची विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं.

जेबी तुबिदः झारखंड कैडर के आईएएस अफसर हैं. गृह सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता हैं. वे चाईबासा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में वे झामुमो के दीपक बिरूआ से हार गए थे. हालांकि प्रवक्ता के रूप में कभी कभार ही उनकी गतिविधि देखने को मिलती है. हालांकि वे अपने क्षेत्र में लगातार काम करते रहे हैं.

प्रवीण प्रभाकरः झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं में गिने जाने वाले प्रवीण प्रभाकर ने भाजपा में आकर संथाल की राजनीति में पहचान बनाई है. कुछ समय राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता भी की. राजनीति की समझ रखते हैं. आजसू में उन्हें थिंक टैंक माना जाता रहा. वे नाला विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं.

मिस्फिका हसनः एम्स दिल्ली से रिसर्च छोड़कर पाकुड़ की इलाही पंचायत की मुखिया बनी. इसके बाद वे लाइमलाइट में आ गई. लिट्टीपाड़ा चुनाव के दौरान वे सीएम की नजर में आईं. इनकी प्रतिभा को पहचाने हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंप दी. वे पाकुड़ से चुनाव लड़ने की इच्छा रखती हैं. अपने क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. अल्पसंख्यक वर्ग से आने के कारण बीजेपी दांव खेल सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं घटा दिल्ली में एयर प्यूरीफायर से प्रदूषण

Next Post

ऑफर्स के मुकाबले एयरटेल ने जियो को पछाड़ा,पेश किए ये प्लान्स

Next Post
ऑफर्स के मुकाबले एयरटेल ने जियो को पछाड़ा,पेश किए ये प्लान्स

ऑफर्स के मुकाबले एयरटेल ने जियो को पछाड़ा,पेश किए ये प्लान्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d