गुमला: गुमला जिले की पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. जिले के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि सदर थाना क्षेत्र के अम्बवा अंबागढ़ा के निकट विगत फरवरी महीने में फायरिंग कर दशहत फैलाने के मुख्य आरोप रवि गुप्ता उर्फ मॉडल समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस , दो मोबाइल और एक मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है.

