रांची: झारखंड सरकार ने चार उप सचिव स्तर के अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नति प्रदान कर दी है. इन्हें पे बैंड 37400 से 67 हजार के वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है.
पी-बी-3 स्तर के इन अधिकारियों में राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग के रमाशंकर, श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग के युगेश्वर पासवान, ऊर्जा विभाग की संगीता तिर्की और परिवहन विभाग के ब्रजेंद्र हेंब्रम शामिल हैं.

