BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची-सिमडेगा में अलग-अलग सड़क हादसे में चार की मौत

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in Uncategorized
रांची-सिमडेगा में अलग-अलग सड़क हादसे में चार की मौत

रांची-सिमडेगा में अलग-अलग सड़क हादसे में चार की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची और सिमडेगा जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी. रांची के मांडर थाना क्षेत्र के चुंद गांव के निकट रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चान्हो थाना के पतरातू तेतरटोली गांव निवासी सोनू भगत (20 वर्ष) और वीरेंद्र उरांव (21 वर्ष) के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से बाड़े मनातू गांव रिश्तेदार के घर गये थे और देर रात मोटरसाईकिल से घर लौटने के क्रम में बाइक सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गयी. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों से काफी देर में खबर मिलने पर मांडर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इधर, सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के पुत्रीटोली गांव के निकट एक ट्रेलर और कार की सीधी टक्कर में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार दो लोग सोमवार की सुबह राउरकेला से रांची की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से कार की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कार में ही चिपक गए. जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. वहीं ग्रामीणों के प्रयास से शव को बाहर निकाला गया. पुलिस के अनुसार मृतकों में रांची के चुटिया निवासी रंजीत कुमार और जयपुर राजस्थान निवासी मुरारी लाल पुरोहित के रूप में की गई है. कार मृतक रंजीत की ही बताई गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया है. इधर घटना में शव कार में चिपक गया था. ग्रामीणों के प्रयास से शवों को बाहर निकाला गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहता हूं, बैन हटा दो: दानिश कनेरिया

Next Post

गृहमंत्री ने मानी टेस्टिंग चार्ज कम करने की मांग: BJP

Next Post
गृहमंत्री ने मानी टेस्टिंग चार्ज कम करने की मांग: BJP

गृहमंत्री ने मानी टेस्टिंग चार्ज कम करने की मांग: BJP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d