BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी में चार नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म की आशंका

by bnnbharat.com
January 16, 2020
in Uncategorized
खूंटी में चार नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म की आशंका

खूंटी में चार नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म की आशंका

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के खूंटी जिले के फूदी गांव में चार नाबालिग युवतियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हालांकि प्रारंभिक छानबीन में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई और छेड़खानी की बात की जा रही है. एक साथ चार नाबालिग युवतियों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में जुट गये है.

घटना सामने आने के बाद सभी युवतियों को मेडिकल जांच के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया है. सभी पीड़ित युवतियों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच है.

बताया गया है कि छह युवतियां कल टुसू मेला देकर वापस लौट रही थी, इसी क्रम में रास्ते में कुछ युवक उन्हें रोक कर एक घर में ले गये, वहीं मौके से भाग कर दो युवतियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी.

इधर, आज घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मेला स्थल का भी जायजा लिया. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी हातुदामी गांव के हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीड़ित दो लड़कियों ने रात दस बजे घर पहुंचकर घरवालों को दुष्कर्म की जानकारी दी.

रात को ही गांव वाले अन्य लड़कियों को खोजने निकले, जिसके बाद चार लड़कियों को एक घर में बन्द पाया. बाद में फूदी पंचायत के मुखिया को जानकारी दी. इधर मामले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकारी योजना के लाभ से वंचित न हो लाभुकः उपायुक्त

Next Post

CRPF के आदान-प्रदान कार्यक्रम में शिरकत करने असम रवाना हुआ आदिवासी युवाओं का दल

Next Post
CRPF के आदान-प्रदान कार्यक्रम में शिरकत करने असम रवाना हुआ आदिवासी युवाओं का दल

CRPF के आदान-प्रदान कार्यक्रम में शिरकत करने असम रवाना हुआ आदिवासी युवाओं का दल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d