रांची:- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिग को आजीवन कारावास की सजा मिली है. पोक्सो के स्पेशल कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए आजीवन करावास की सजा सुनायी. मामला साल 2018 का है. इस संबंध में चान्हो थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था. नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 6 नाबालिगों को आरोपी करार दिया गया था. इनमें से दो आरोपियों को जेजे बोर्ड ने सुधरने का मौका दिया है.

