BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नाबालिग समेत चार और गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
लूटकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter


दुमका
:- झारखंड के दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते दिन पति के साथ मेला देख कर घर लौट रही पांच बच्चे की मां के साथ बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग समेत और चार चिन्हित आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस पूर्व में ही मंगल मोहली उर्फ मामू नाम के नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर चुकी हैं. इस बहुचर्चित मामले में अभी तक पुलिस नामजद व नाबालिग समेत पांच चिन्हित आरोपियों को प गिरफ्तार कर चुकी हैं. दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने आज मंगलवार को मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते 8 दिसंबर की देर रात पति के साथ मेला देख कर घर लौटने के क्रम में पांच बच्चे की मां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता के लिखित आवेदन पर भादंवि की धारा 376,379,342,504,506 के तहत दर्ज कांड संख्या 180/2020 मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस प्रशासन ने एसआईटी गठित कर त्वरित अनुसंधान के साथ संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के मद्देनजर सघन छापामारी अभियान शुरू की गयी . इसी क्रम में टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घासीपुर मोहली टोला से एक नाबालिग के साथ बोदी लाल हांसदा, संतोष हेम्ब्रम और मनोज हांसदा नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में ही पुलिस दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगल मोहली उर्फ मामू नाम के नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार कर चुकी हैं. पुलिस अधीक्षक श्री लकड़ा ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान के क्रम 13 आरोपियों की संलिप्त पायी गयी है. इसमें से एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गयी है. घटना में संलिप्त चिन्हित शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गहन छापामारी कर रही है. उन्होंने बताया कि कांड के त्वरित अनुसंधान के लिए गठित स्पेशल टीम मेडिकल तथ्यों, वैज्ञानिक रूप से साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी के लिए गहन छापामारी कर रही है. पूूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का जिला प्रशासन द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा मेडिकल जांच के साथ न्यायालय में बयान दर्ज करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि अनुसंधान में एफ एस एल रांची से विशेष सहयोग लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार , पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल के थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह, महिला थाना की प्रभारी एसआई श्वेता कुमारी,श्यामल कुमार मंडल, राजेश कुमार, मिथुन किस्कू के नेतृत्व में गठित टीम इस मामले में चिन्हित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान भ्रमित न हो, केंद्र सरकार ने उनकी दोगुनी के लिए प्रयासरत-अर्जुन मुंडा भाजपा की ओर से सभी प्रमंडलों में किसान महापंचायत का आयोजन

Next Post

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने धान क्रय केंद्र का किया उदघाटन

Next Post
मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने धान क्रय केंद्र का किया उदघाटन

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने धान क्रय केंद्र का किया उदघाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d