BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ सबजोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 18, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

विकास योजनाओं को प्रभावित कर रची थी ठेकेदारों से अवैध वसूली की योजना

चतरा-पलामू सीमाक्षेत्र के गम्हरिया जंगल से पुलिस व सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने दबोचा

चतरा : चतरा पुलिस ने एक बार फिर जिले में सक्रिय टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस व सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके दुर्दांत नक्सली सब जोनल कमांडर दिलचंद गंझू उर्फ सुकुल समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस समेत विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अखिलेश वी वारियर ने बताया कि गिरफ्तार सब जोनल कमांडर के विरूद्ध चतरा और पलामू जिले के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गिरफ्तारी चतरा-पलामू सीमा क्षेत्र के गम्हरिया जंगल से हुई है। एसपी के अनुसार गिरफ्तार सभी नक्सली इलाके में संचालित योजनाओं को प्रभावित कर संवेदकों व ठेकेदारों से पैसे के अवैध वसूली के फिराक में थे।

संयुक्त अभियान में मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजत को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी सब जोनल कमांडर दिलचंद संगठन के शशिकांत उर्फ सुदेश तथा उसके दस्ते के रवि, मुखदेव, राजकुमार, मंटू, मनोज व नेपाली के अलावे अन्य दस-पंद्रह नक्सलियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-पलामू सीमा पर स्थित गम्हरिया जंगल में इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद व सीआरपीएफ 190 बटालियन के द्वितीय कमान पदाधिकारी मुन्ना सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिला बल, सैट-05, सैट-154 और सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम का गठन कर अभियान के लिए भेजा गया। अभियान के दौरान ही छापेमारी दल ने गम्हरिया जंगल से चार लोगों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान दिलचंद गंझु उर्फ सुकुल एवं उनके सहयोगियों के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान पलामू के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अरुण कुमार भी अपनी टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर अभियान में शामिल थे।

बाडरिंग ईलाके में थी सक्रियता

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चतरा-पलामू सीमा क्षेत्र के कुंदा, लावालौंग एवं तरहसी इलाके में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के इस दस्ते ने इस क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी नक्सली घटनाओं को भी अंजाम दिया था। हाल के दिनों में इन नक्सलियों ने कुंदा थाना क्षेत्र के दुर्गी गांव में ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाई थी। एसपी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली चतरा और पलामू के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि विकास कार्य करा रहे ठेकेदारों को लेवी के लिए डरा-धमका कर एवं परेशान कर पैसे की उगाही करने के नियत से विकास योजनाओं को प्रभावित कर रहे थे। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर के विरूद्ध चतरा के कुंदा, प्रतापपुर, सदर व टंडवा थाना समेत पलामू के तरहसी समेत कई अन्य थानों में दस मामले दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मायावती के भाई पर IT का बड़ा एक्शन, 400 करोड़ का बेनामी कमर्शियल प्लॉट जब्त

Next Post

ओलम्पिक पर केंद्रित केरोलिना मारिन का ध्यान

Next Post
ओलम्पिक पर केंद्रित केरोलिना मारिन का ध्यान

ओलम्पिक पर केंद्रित केरोलिना मारिन का ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d