BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची के चार नए भवन बने कोविड केयर सेंटर, पारस एचईसी में आईसीयू केयर की भी सुविधा उपलब्ध

एचईसी पारस हॉस्पिटल, सर्ड, रिसालदार अर्बन सीएचसी एवं टाना भगत अतिथिशाला को बनाया गया कोविड केयर सेंटर

by bnnbharat.com
July 18, 2020
in Uncategorized
रांची के चार नए भवन बने कोविड केयर सेंटर, पारस एचईसी में आईसीयू केयर की भी सुविधा उपलब्ध

रांची के चार नए भवन बने कोविड केयर सेंटर, पारस एचईसी में आईसीयू केयर की भी सुविधा उपलब्ध

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों की देखभाल हेतु तैयारियां तेज कर दी है. अभी तक जिलाभर में सामने आए मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एसिम्प्टोमैटिक संक्रमित मरीजों के लिए उपायुक्त रांची के निदेशानुसार चार नए भवनों को कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार कर लिया गया है. जिससे कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्यां में इज़ाफ़ा होने की स्थिति से आसानी से निपटा जा सके, साथ ही किसी को भी बेड के आभाव में इधर-उधर न भटकना पड़े.

इन भवनों को बनाया गया कोविड केयर सेंटर

फौरी तौर पर जिन भवनों को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है, उनमें सर्ड, पारस एच ई सी, टाना भगत अथितिशाला एवं रिसालदार अर्बन सीएचसी को कोविड केयर सेंटर में बदला गया है.

सर्ड – 93
पारस एचईसी- 50
रिसालदार अर्बन सीएचसी- 90
टाना भगत अतिथिशाला- 80

गौरतलब है कि एचईसी पारस हॉस्पिटल में आपात स्थितियों से निपटने से हेतु आईसीयू बेड की भी सुविधा उपलब्ध है. जहां जरूरत पड़ने पर संक्रमित मरीज को बेहतर इलाज के लिए किसी और अस्पताल में ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

उपायुक्त, रांची  छवि रंजन ने कहा, “रांची जिला में कोविड 19 से संक्रमित ज्यादातर मरीज एसिम्प्टोमैटिक श्रेणी में आते हैं. इसी के मद्देनजर, रांची में चार नए कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिए गए हैं, जहां कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की चिकित्सकों की उपस्थिति में देख-रेख की जा सकेगी. रांची के लोगों को यह बता देना चाहता हूं कि कोविड के संक्रमण से लड़ने के लिए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

साथ ही उन्होंने कहा कि, “हम कितने तैयार हैं, इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये है कि हम खुद को कितना ज्यादा बचा कर रखते हैं. इसीलिए लोगों से अपील है कि घरों से कम से कम निकलें, संभव हो तो बाहर न निकलें एवं हाथों की लगातार साफ-सफाई करते रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उपायुक्त व डीटीओ कार्यालय को किया गया सील

Next Post

लद्दाख में साहेबगंज के श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

Next Post
लद्दाख में साहेबगंज के श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

लद्दाख में साहेबगंज के श्रमिक की मौत, शव आने का इंतजार कर रहे है परिजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d