रांची : गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के चार अफसरों का तबादला कर दिया है. नेतरहाट के जंगल वारफेयर में पुलिस उपाधीक्षक सिरिल खलखो को उपाधीक्षक बोकारो एसआईएसएफ बनाया गया है. वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक आरआरबी-5 गुमला, कैम्प धुर्वा में पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस उपाधीक्षक मजरूल होदा को पुलिस उपाधीक्षक आरआरबी-2 खूंटी, के पद पर पदस्थापित करते हुए एसडीआरएफ रांची के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया. पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सह प्राचार्य टीटीएस जमशेदपुर बनाया गया है.

