BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in Uncategorized
एक ही परिवार के चार लोगों की झुलसकर मौत

Four people from the same family burnt to death

Share on FacebookShare on Twitter
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना सीपरी बाजार इलाके के एक मकान में अचानक लगी आग की चपेट में आकर मौके पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. घटना सोमवार देर रात को लहरकी देवी मंदिर के पास की है.

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों के साथ रेस्क्यू कर परिवार के पांच सदस्यों को बचा लिया. पुलिस अधिकारी पूरे बचाव कार्य के दौरान मौके पर मौजूद रहे. घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है.

थाना सीपरी बाजार स्थित लहरकी देवी इलाके में जगदीश उदैनियां परिवार के साथ रहते हैं. जगदीश के परिवार में एक बेटा, एक बेटी, पत्नी और मां रहती हैं. बीती रात जगदीश अपनी मां, पत्नी, बेटी के साथ एक ही कमर में सो रहे थे, जबकि दूसरा बेटा अपने परिवार के साथ उसी मकान की दूसरी मंजिल में रहता था.

इसी दौरान देर रात अचानक घर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख दूसरी मंजिल पर सो रहे बेटे ने शोर मचाया. शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी और बुद्धीमत्ता दिखाते हुए खुद ही आग में फंसे परिवार को बचाने में जुट गए. 

पड़ोसियों ने मिल कर दूसरी मंजिल में रहने वाले बेटे और पत्नी समेत उनके परिवार को बचा लिया. वहीं सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड भी आग बुझाने में जुट गई. इससे पहले की आग बुझ पाती, नीचे के कमरों में सो रहे जगदीश, पत्नी, बेटी और मां की झुलसकर मौत हो गई.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के अनुसार घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज

Next Post

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल

Next Post
यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद रत्ना सिंह बीजेपी में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d