BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

12 घंटे के अंदर एक छात्र समेत चार लोगों ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
12 घंटे के अंदर एक छात्र समेत चार लोगों ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 घंटे के अंदर एक छात्र सहित चार लोगों ने आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गांव मथुरापुर में रहने वाले सचिन 15) नामक छात्र ने सोमवार देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों किया है. उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के रहने वाले जयदेव यादव 45) नामक व्यक्ति ने सोमवार की देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.

उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के रहने वाले थे. गिरधरपुर गांव में किराए पर रह कर एक कंपनी में काम करते थे. लॉकडाउन की वजह से नौकरी में परेशानी होने के कारण वह अवसाद में था.

सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 में रहने वाले पुष्पेंद्र 22) ने सोमवार की देर रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी आज सुबह पुलिस को मिली. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के रायपुर गांव में किराए पर रहने वाले 32 वर्षीय इंजीनियर प्रत्यूष नेगी ने सोमवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला था, कि वह काफी दिनों से अवसाद में था.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आत्महत्या करने वाले अधिकतर लोग किसी न किसी वजह से अवसाद में थे. पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमित तिवारी को बनाया गया राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद का यूपी अध्यक्ष

Next Post

‘चेज द वायरस’ के बाद अब शुरू हुई ‘सेव लाइव्स स्ट्रैटेजी’

Next Post
‘चेज द वायरस’ के बाद अब शुरू हुई ‘सेव लाइव्स स्ट्रैटेजी’

'चेज द वायरस' के बाद अब शुरू हुई 'सेव लाइव्स स्ट्रैटेजी'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d