संवाददाता,
रांची: कम्प्युटर सोसाइटी ऑफ इंडिया रांची द्वारा “लौह और खनन उद्योग में स्वचालन और सूचना प्रौद्योगिकी तथा उद्योग 4.0 के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन पर 6वी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आर एण्ड डी सेल के प्रेक्षागृह में आयोजित की गयी. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 250 के करीब विभिन्न उपक्रमो के प्रतिनिधि, 52 संगठन, 2 तकनीकी कॉलेजों (बीआईटी सिंदरी, तथा बीआईटी मेसरा), जर्मनी, इटली, लक्ज़ेम्बर्ग, यूएसए आदि देशो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस तकनीकी सत्र की शुरुआत प्लेनरी सत्र के साथ की गयी. इस सत्र में आवेवा स्नाइडर इलैक्ट्रिक के तारा राणा ने उद्योगो में डिजिटलीकरण पेपर प्रस्तुत किया. उन्होने स्टील एवं खनन उद्योगों में तकनीकी परिवर्तन यात्रा के विभिन्न चरणों के बारे में बताया और डेटा संग्रह, डेटा विश्लेषण और डेटा विज़ुअलाइज़ेशन के माध्यम से प्रक्रिया में सार्थक अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में डेटा सेट के महत्व के बारे में बताया.
राणा ने स्टील और खनन उद्योग में सुरक्षित तरीको का एक नया आयाम प्रस्तुत किया. सॉफ्ट टेक्नोलॉजी के आशीष भगत, द्वारा इंडस्ट्री 4.0 नए युग के क्लाउड सेवा प्रदाता की भूमिका के बारे में तकनीकी जानकारी प्रस्तुत की गयी. उन्होने कहा एक उद्देश्य के साथ उद्योगों का डिजिटलीकरण होना चाहिए.
इस तकनीकी प्रदर्शनी में कई संस्थानो ने अपने अपने प्रौद्योगिकी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई बाउमर इंडिया, मोकसा,शीतल वायरलेस, टेम्पसेन्स इन्स्ट्रूमेंट्स, एडभन्टटेक, फोएनिक्स रोबोटिक्स, डिजिसोल सिस्टम एवं कई अन्य कंपनियां शामिल हुईं.

