हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा के निकट आज तड़के चार वाहन आपस में ही भिड़ गये. इस हादसे में जैप-7 के जवान समेत 2 लोगों की मौत हो गयी. एक ही हालत गंभीर बतायी गयी है.
बताया गया कि पुलिस वैन और ट्रक के बीच टक्कर के साथ ही तेज गति से आ रहे दो अन्य वाहन आपस में भिड़ गये. इसमें पुलिस वैन चालक और एक ट्रक चालक की मौत हो गई. घटना गुरुवार रात 2ः00 बजे की है.

