BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चार वर्षीय बच्चे की जेसीबी चालक की लापरवाही से गयी जान

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in समाचार
चार वर्षीय बच्चे की जेसीबी चालक की लापरवाही से गयी जान
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बानाबीरा में जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण एक 4 वर्षीय बच्चे अंकित एक्का को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. घटना सोमवार की शाम करीब 5 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार बानाबिरा गांव के रोशन एक्का का चार वर्षीय पुत्र अंकित एक्का सोमवार की शाम खेलते – खेलते जियो केबल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया.

तभी कार्य कर रहे जेसीबी चालक ने बिना ध्यान दिए बड़ी लापरवाही दिखाते हुए गड्ढे के ऊपर मिट्टी डाल दी, जिससे बच्चा मिट्टी के नीचे दब गया. दम घुटने से अंकित की मृत्यु हो गयी.

मंगलवार सुबह इस बात की जानकारी मजदूरों के जरिये इलाके के मुखिया तक पहुंची और फिर पुलिस की मौजूदगी में बच्चे का शव गड्ढे से निकाला गया. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार की देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया.

घटना से पूरे गांव के लोग शोक में हैं. परिजनों का आरोप है कि बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के बजाए गड्ढे को भर दिया गया है. मंगलवार को परिजनों को जानकारी मिली तो वे लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा किया.

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चे के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसके आधार पर इस मामले में जेसीबी चालक और मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मामले की छानबीन की जा रही है. मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने मामले में डीसी और एसपी से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने गड्ढे भरने में प्रयुक्त जेसीबी के जब्त नहीं होने पर भी सवाल उठाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशांत आत्महत्या मामला: केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश, अब होगी CBI जांच

Next Post

यह सिर्फ भव्य मंदिर की आधारशिला नहीं, धार्मिक गुलामी का अंत भी है: गिरिराज सिंह

Next Post
यह सिर्फ भव्य मंदिर की आधारशिला नहीं, धार्मिक गुलामी का अंत भी है: गिरिराज सिंह

यह सिर्फ भव्य मंदिर की आधारशिला नहीं, धार्मिक गुलामी का अंत भी है: गिरिराज सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d