BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खेल-खेल में चार युवाओं ने हैक किए थे हाई-प्रोफाइल लोगों के Twitter एकाउंट्स

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in Uncategorized
खेल-खेल में चार युवाओं ने हैक किए थे हाई-प्रोफाइल लोगों के Twitter एकाउंट्स

खेल-खेल में चार युवाओं ने हैक किए थे हाई-प्रोफाइल लोगों के Twitter एकाउंट्स

Share on FacebookShare on Twitter

सैन फ्रांसिस्को: इस सप्ताह के शुरू में ट्विटर अकाउंट के हाई-प्रोफाइल हैकिंग में शामिल हैकर्स युवा थे, जिनका किसी देश या संगठित अपराध से कोई संबंध नहीं था. द न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी- ट्विटर और संघीय पुलिस जिस साइबर हमले की जांच कर रहे हैं, वह गेमर्स के बीच लोकप्रिय एक चैट सेवा प्लेटफॉर्म डिसकॉर्ड पर हैकर्स के बीच मजाकिया मैसेज के बाद शुरू हुए.

अखबार ने कहा गया है कि इसने हैकिंग में भाग लेने वाले चार लोगों का इंटरव्यू लिया था, जिन्होंने लॉग और स्क्रीनशॉट को साझा किया था, ताकि बता सकें कि क्या हुआ. टाइम्स ने बताया कि इंटरव्यू से संकेत मिलता है कि हमला रूस जैसे किसी एक देश या हैकर्स के परिष्कृत समूह का काम नहीं था. इसके बजाय, यह युवा लोगों के एक समूह द्वारा किया गया था. इनमें से एक का कहना है कि वह अपनी मां के साथ घर पर रहता है. उसने बताया कि शुरुआती या असामान्य स्क्रीन नाम, विशेष रूप से एक अक्षर या संख्या वाले लोगों के साथ अपने जुनून के कारण वे सभी एक दूसरे को जानते थे. जैसे उनके नाम @y या @6 थे.

एलन मस्क से जो बिडेन तक हाई-प्रोफाइल यूजर्स के ट्विटर एकाउंट हैक होने के बाद ट्विटर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि यह नवंबर के चुनाव से पहले राजनेताओं के लिए एक मेगाफोन के रूप में कार्य करता है. ट्विटर ने एक ट्वीट में लिखा- “हम अभी तक जो जानते हैं, उसके आधार पर हम मानते हैं कि लगभग 130 खातों को हमलावरों ने किसी तरह से घटना के हिस्से के रूप में लक्षित किया गया था.

इन खातों के एक छोटे उपसमूह के लिए, हमलावरों ने खातों का नियंत्रण हासिल किया और फिर उन खातों से ट्वीट भेजा. हैकर्स ने एपल, उबर, कान्ये वेस्ट, बिल गेट्स, बराक ओबामा और कई अन्य के आधिकारिक खातों द्वारा बुधवार को ट्वीट किया था. इसमें लिखा गया था कि क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन भेजने पर जितनी राशि भेजी गई है, उसकी दोगुनी राशि लोगों को वापस मिलेगी.

ट्विटर ने कहा कि यह उन लोगों द्वारा समन्वित सामाजिक इंजीनियरिंग हमले के रूप में प्रकट हुआ, जिन्होंने आंतरिक प्रणालियों और उपकरणों तक पहुंचने के लिए हमारे कुछ कर्मचारियों को सफलतापूर्वक टार्गेट किया. ट्वीट में लिखे गए ई-मेल पतों पर एक लाख डॉलर से अधिक मूल्य के बिटकॉइन भेजे गए. यह जानकारी ब्लॉकचैन डॉट कॉम ने दी, जो क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन की निगरानी करता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, 18 घायल

Next Post

असम में बाढ़ का कहर जारी, 105 लोगों की मौत

Next Post
असम में बाढ़ का कहर जारी, 105 लोगों की मौत

असम में बाढ़ का कहर जारी, 105 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d