BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर चार युवकों को मिला अनोखा दंड

सभी को पीआर बांड पर छोड़ने का निर्णय हुआ.

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in Uncategorized
आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर चार युवकों को मिला अनोखा दंड

आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर चार युवकों को मिला अनोखा दंड

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर दुमका के चार युवकों को अनोखी सजा दी गयी. पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और पीआर बांड पर छोड़ने के पहले चारों को ऐसी सजा सुनायी गयी, जिससे उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, साथ ही सेवा भाग भी जाग गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवकों को पुलिस ने पीआर बांड के माध्यम से मुख्यमंत्री दीदी किचन में लोगों को खाना खिलाने की सजा सुनायी गयी. जिसके बाद इन चारों युवकों ने दुमका नगर थाने में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक किचन में एक दिन के लिए अपनी सेवाएं दी. बताया गया है कि शहर के ऋतिक शुक्ला नाम के शख्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था, असरफ कमाल नामक युवक को यह पोस्ट नागवार गुजरा और उसने ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने ऋतिक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान ऋतिक ने पुलिस को असरफ के पोस्ट का स्क्रीन शॉट दिखाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र बातें लिखी थीं. पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया. बाद में इन दोनों के पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो अन्य युवकों को भी हिरासत में ले लिया और चारों ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की. बाद में सभी को पीआर बांड पर छोड़ने का निर्णय हुआ, लेकिन इससे पहले इन सभी को सेवा करने की सजा दी गयी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूरों के बीच बांटा गया मोदी श्रमिक सुरक्षा किट

Next Post

अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें मीडियाकर्मीः उपायुक्त

Next Post
अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें मीडियाकर्मीः उपायुक्त

अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें मीडियाकर्मीः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d