BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज सामने आया

by bnnbharat.com
March 23, 2024
in समाचार
देश की आर्थिक राजधानी में 757 मामले सामने आए
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज सामने आया है. रांची के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र से कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है.

इससे पहले इसी क्षेत्र से मलेशिया से आयी महिला को कोरोना संक्रमण के कारण रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्त्ती कराया गया है. हालांकि कोरोना संक्रमित चौथे मरीज के बारे में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

Also Read This: JBVNL का कारनामा 

हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाके में लगातार कांटेक्ट स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच चल रही थी.

प्रशासन की ओर से पांच घरों को खाली करा कर खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्त्ती कराया गया था.

इलाके में कोरोना पॉजिटिव मरीज के सामने आने के बाद जब प्रशासन की ओर से घर-घर में स्वास्थ्य जांच शुरू किया, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन बाद में कैंप लगाकर जांच शुरू हुई.

कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद घर-घर को सेनिटाइज करने और साफ-सफाई को लेकर भी विशेष अभियान की शुरुआत की गयी.

Also Read This: लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कोरोना पर विजय प्राप्त करने का लिया संकल्प

इससे पहले झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ और बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्थित तेलो गांव में भी कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की पुष्टि हो चुकी है.

विष्णुगढ़ में जिस मरीज को कोरोना संक्रमित पाया गया है, वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पैदल चलकर अपने घर पहुंचा था, वहीं बोकारो के चंद्रपुरा स्थित तेला गांव की जिस महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है, उसके बारे में यह जानकारी मिली है कि वह अपने पति और तीन अन्य दंपत्तियों के साथ बांग्लादेश से तबलीगी जमात में शामिल होकर वापस पहुंची थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से जंग में एकजुटता का परिचय

Next Post

करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

Next Post
करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d