चुरचू प्रखंड प्रतिनिधि
चुरचू प्रखंड के उच्च विद्यालय चुरचू सहित जोरदाग विद्यालय को मॉडल स्कूल को विकसित करने हेतु ,के अलावे चरही पंचायत के कसियाडीह गांव में पीसीसी को लेकर सोमवार को ज़िप अध्यक्ष सुशीला देवी व ज़िप सदस्य अग्नेशिया साण्डी पूर्ति ,चुरचू पंचायत मुखिया रूपलाल राम, चरही मुखिया महादेव सोरेन ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया । जिला परिषद् अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि चुरचू व ज़ोरदाग स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने से शिक्षा को बढ़ावा मिला। इससे छात्र छात्राओ को बेहतर सुविधा मिलेगी ।चुरचू ज़िप सदस्य अग्नेशिया साण्डी पूर्ति ने कहा कि चुरचू प्रखण्ड का चहमुखी विकास करना हमारा पहला प्राथमिकता है ।उन्होंने कहा कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने में छात्र छात्राओ का आत्मबल बढेगा । वही जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि कार्यो में किसी तरह की कोई कोताही नही बरते। ज्ञात हो कि केंद्रीय विषेश सहायता मद से प्राथमिक विद्यालय जोरदाग भवन को मॉडल के रूप में विकसित करने हेतु 20 लाख 46 हज़ार 800 और उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुरचू को 32 लाख 30 हज़ार 900 रुपये लागत से मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होगा इस अवसर पर जिला परिषद अध्य्क्ष सुशीला देवी जिला परिषद सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति , कटकमदाग 20 सूत्री अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा,चुरचू पंचायत मुखिया रूपलाल राम उप मुखिया सहदेव किस्कू, चरही मुखिया महादेव सोरेन, झारखंड आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हंसदा, उच्च विद्यालय चूरचु के सचिव गणेश प्रसाद, चुरचू मूखिया रूपलाल राम , उपमुखिया सहदेव किस्कु , नरेश यादव, श्याम सुंदर भारती, दुर्योधन महतो , सोरेन,फीलन होरो, सीताराम प्रजापति, लिली मरांडी, पारस महतो , चुनुलाल हंसदा, ताहाराम हेम्ब्रोम, विजय हंसदा, राजकुमार साव, वार्ड सदस्य नरेश यादव , श्यामसुन्दर भारती, संजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे

