बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया थाने की पुलिस एक शातिर ठग को पटना से गिरफ्तार कर लाई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अगेद्र मंडल के रूप में हुई है, जिसने प्रिया कांप्लेक्स, विकास, रांची के पास डायरेक्ट मार्केटिंग के नाम पर कार्यालय खोल रखा था. शनिवार को गोमिया पुलिस ने उसे तेनुघाट जेल भेज दिया है.

