BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पशुपालन विभाग में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, फरार IPS अरविंद सेन पर 50 हजार इनाम घोषित

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
पशुपालन विभाग में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, फरार IPS अरविंद सेन पर 50 हजार इनाम घोषित
Share on FacebookShare on Twitter

यूपीः उत्तर प्रदेश में पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया था. इस मामले में आरोपी आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अरविंद सेन फरार चल रहे हैं. अरविंद सेन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. सेन पर इनामी राशि अब बढ़ा दी गई है. भगोड़े आईपीएस अधिकारी सेन पर इनामी राशि अब बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है.

इस संबंध में संयुक्त पुलिस कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि न्यायालय से भगोड़ा घोषित आईपीएस अरविंद सेन के गोमती नगर और अयोध्या स्थित आवास पर कुर्की का नोटिस चिपकाया गया है. उन्होंने बताया कि सेन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. संयुक्त पुलिस कमिश्नर चौधरी ने कहा कि जांच अधिकारी एसीपी श्वेता श्रीवास्तव और डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा की संस्तुति पर इनामी राशि बढ़ाकर दोगुनी यानी 50 हजार रुपये कर दी गई है.

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने की पुलिस ने सेन के घर पर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा कराया था. सेन के घर नोटिस चस्पा कराने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर करीब 10 दिन पहले ही की गई थी. बता दें कि इंदौर के कारोबारी मंजीत सिंह ने पशुपालन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर 10 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था.

मंजीत सिंह भाटिया ने इस मामले में कथित पत्रकार एके राजीव, आशीष राय, अनिल राय, पशुधन विकास मंत्री के प्रधान निजी सचिव रजनीश दीक्षित, सचिवालय के संविदाकर्मी धीरज, रूपक राय, उमाशंकर तिवारी समेत कई लोगों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था. मामले की तहकीकात आगे बढ़ी तो इसमें सिपाही दिलबहार सिंह यादव और अमित मिश्रा का नाम भी सामने आया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ताज महल में भगवा झंडा लहराकर लगाए गए जय श्रीराम के नारे, 4 गिरफ्तार

Next Post

धर्मांतरण मामला: परिवार को जिंदा जलाने वाला आरोपी रेहान गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

Next Post
गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी पीए गिरफ्तार, फोन कर की थी नौकरी की पैरवी

धर्मांतरण मामला: परिवार को जिंदा जलाने वाला आरोपी रेहान गिरफ्तार, 2 अभी भी फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d