जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज में करमा क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार को समाज सेविका अर्चना कुशवाहा ने निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया. शिविर में निराश्रित व जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाकर चश्मा व दवा का वितरण किया. जिनके चश्मे का नंबर नहीं मिला उन्हें मोबाइल नंबर से सूचना देकर बाद में चश्मा देने की बात कही गई.
कार्यक्रम का संचालन करते हुए नन्दलाल पटेल ने लोगों से अपील किया कि इसी तरह का भविष्य में साथ मिलता रहा तो आने वाले समय में पुन: नेत्र शिविर का आयोजन करके बचे हुए लोगों को नेत्र जांच कराकर चश्मा दिया जायेगा. उपस्थित समाजसेवी रमेश चंद पटेल ने शिविर में उपस्थित लोगों को मास्क वितरण करते हुए कोरोना वायरस से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा. कार्यक्रम में उपस्थित इंद्रमणि कुशवाहा ,रामनाथ कुशवाहा पूर्व प्रधान ,राकेश पटेल, श्रीलाल शुक्ल, योगराज कनौजिया ,हौसला कुशवाहा, अमर चंद कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे .

