साल 2022 में यह पहला मौका है, जब सरकार ने ऐप्स को बैन किया है. इस तरह से साल 2020 से अब तक कुल 270 ऐप्स को बैन किया जा चुका है. हालांकि, अभी तक ऐप्स के बैन होने की कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है. बता दें कि 12 फरवरी से ही Garena Free Fire गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से गायब है. हालांकि, Free Fire Max गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन ऐप स्टोर पर यह वर्जन भी मौजूद नहीं है.
रॉयल बैटल गेम Free Fire को आप फिलहाल डाउनलोड नहीं कर सकते हैं. यह गेम Google Play Store और Apple App Store पर मौजूद नहीं है. हालांकि, गेम डेवलपर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
यह कोई टेक्निकल ग्लिच हो सकता है, जो लेटेस्ट अपडेट के बाद आया है.

