हजारीबाग: जिला गव्य विकास हजारीबाग एवं झारखंड मिल्क फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण अभियान के तहत मेधा दूध के द्वारा 250 मिलीलीटर फ्लेवर्ड मिल्क पाउच का नि:शुल्क वितरण आम नागरिकों के लिए उपायुक्त,हजारीबाग द्वारा किया गया.
वितरण का उद्देश्य लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना है तथा उन्हें अच्छे खानपान की आदत को अपने दिनचर्या में शामिल कराना है. मेघा दूध झारखंड सरकार एवं झारखंड मिल्क फेडरेशन के द्वारा संचालित है जो जिले के ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों से तंदुरुस्त एवं निरोगी गाय भैंस का पौष्टिक दूध का क्रय कर शहर के विभिन्न इलाकों में पैकेजिंग के उपरांत इसकी आपूर्ति करती है .
पोषण के विभिन्न अवयवों में दूध की महत्ता अति महत्वपूर्ण है. दूध में विभिन्न प्रकार के विटामिन जैसे विटामिन A विटामिन D के साथ-साथ खनिज तत्व आदि प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. दूध तेज दिमाग,निरोगी आंखें तथा हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है. ज्ञात हो कि पूरे राज्य/जिले में पोषण अभियान चल रहा है जिसके तहत विभिन्न आयोजन प्रखंडवार किए जा रहे हैं ताकि महिलाओं बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता की अलख जगाई जा सके.
मौके पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार सिंह, झारखंड मिल्क फेडरेशन एवं मेधा दूध के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी.

