रांची : राज्य सरकार के निर्देश पर आत्मनिर्भर भारत के तहत् रांची जिला में कोविड-19 संक्रमण की विपदा के मद्देनजर फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को माह मई एवं जून 2020 के लिए 05 किलोग्राम चावल एवं 02 किलोग्राम चना (गोटा) प्रति प्रवासी लाभुकों को कुल 10 किलोग्राम की दर से अवशेष चावल उपलब्ध कराया जाना है.
रांची जिला अंतर्गत प्रवासी मजदूरों का निबंधन किया गया, जिसमें से पूर्व राशन कार्डधारियों का निबंधन की छँटनी करते हुए प्रवासी मजदूरों का निबंधन सत्यापित किया गया है. उन सभी प्रवासी मजदूरों को माह मई एवं जून 2020 के लिए 05 किलोग्राम चावल प्रति प्रवासी प्रतिमाह की दर से कुल 10 किलोग्राम एवं 02 किलोग्राम चना (गोटा) मुफ्त में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है.

