BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कटकमसांडी प्रखंड में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प में 400 से अधिक मरीजों का हुआ ईलाज

by bnnbharat.com
June 30, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग 30 जून: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत में सूचीबद्ध अस्पताल एचजेडबी आरोग्यम मल्टीस्पेशेलिटी हॉस्पिटल और गैर सरकारी संस्था सेवा के संयुक्त तत्वाधान में कटकमसांडी प्रखंड स्थित पेलावल दक्षिणी पंचायतभवन सभागार में रविवार को निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक- अप कैम्प का आयोजन किया गया। मेगा कैम्प का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि कांग्रेसी नेता रज़ी अहमद और आरोग्यम के संचालक सह निदेशक हर्ष अजमेरा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की बीमारी होने से पूर्व बीमारी के बचाव में इस तरह का स्वास्थ्य कैम्प लोगों में जागरूकता लाने हेतु मिल का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा की वर्तमान समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हजारीबाग का परिदृश्य बदला है| सदर अस्पताल में चिकित्सीय प्रणाली और चिकित्सीय साधन- संसाधन में वृद्धि हुयी है। उन्होंने कहा की प्राइवेट हॉस्पिटल में आरोग्यम ने कम समय में बेहतर और गुणवत्त ईलाज कर जो ख्याति प्राप्त की है उसे भी नकारा नहीं जा सकता है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आरोग्यम हॉस्पिटल का कार्य काबिलेतारीफ है। उन्होंने इस तरह के जागरूकता के कार्यक्रम को सदैव जारी रखने का आग्रह किया। कांग्रेसी नेता रज़ी अहमद ने भी आरोग्यम हॉस्पिटल और सेवा संस्था की इस पहल की जमकर सराहना की ।आरोग्यम हॉस्पिटल के संचालक हर्ष अजमेरा ने कहा की हमारा मकसद हजारीबाग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना और स्वास्थ्य के समाज में जागरूकता लाना है और इसी प्रयास के तहत हम कोशिश करते है की महीने में एक बार ग्रामीण क्षेत्र में हॉस्पिटल के अनुभवी और कुशल चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगों को सीधा जोड़ा जाए ।
उक्त मेगा हेल्थ चेक- अप कैम्प क्षेत्र के लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 400 से अधिक लोगों ने अपना ईलाज यहाँ कराय। कैम्प में हॉस्पिटल के प्रख्यात लेप्रोस्कोपिक विशेषज्ञ सर्जन डॉ० बी० एन० प्रसाद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० रवि जीत, फिजिसियन डॉ० रजी अरसद और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० सुधा भेंगरा ने मरीजों का जांच किया और यथोचित चिकित्सकीय परामर्श दिय। इस दौरान रोगियों का निःशुल्क इसीजी, बिपि, ब्लड सुंगर और पीआर किया गया तथा जरुरत की दवाइयां भी मुफ्त में दी गय। कैम्प के दौरान सड़क दुर्घटना के घायल का भी मरहम- पट्टी किया गया।
उक्त कैम्प को सफल बनाने में विशेषरूप से आरोग्यम हॉस्पिटल की जया सिंह, राकिब, प्रत्युष, पुष्पजीत, सेवा संस्था के समन्वयक तनवीर अहमद, निखिल कुमार सिंह, सर्वर अंसारी, एह्साम मल्लिक, इजाज सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा| मौके पर विशेषरूप से स्थानीय सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य मंजू नंदिनी, मनीष ठाकुर, भाजपा कार्यकर्ता बिरेन्द्र कुमार बीरू, पूर्व मुखिया नारायण साव, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमृतसर : 2600 करोड़ की 500 किलोग्राम से अधिक की हेरोइन जब्त

Next Post

अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस में कांग्रेस, विस चुनाव में डूबती कांग्रेस की नैया

Next Post

अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस में कांग्रेस, विस चुनाव में डूबती कांग्रेस की नैया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d