सिमडेगा:- प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह: सीएससी के स्टेट एजुकेशन हेड श्री अनुपम उपाध्याय स्टेट प्रबंधक मोहम्मद असर इमाम का एक दिवसीय दौरा हुआ जिसमें जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भारत सरकार की न्याय मंत्रालय के द्वारा आम जनों के लिए संचालित कार्यक्रम टेली लॉ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. ग्रामीणों को PLV के द्वारा बताया गया ,कि वे अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर मुफ्त कानूनी कैसे सलाह पा सकते हैं. ग्रामीणों को बताया गया कि जरूरतमंद लोगों को आसानी से उनके ही गांव घर में कैसे मुफ्त कानूनी सलाह दिलाई जा सकती है.उपस्थित ग्रामीणों को इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई ताकि वह इस डिजिटल युग में अपनी गाढ़ी कमाई का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग कर सकें और किसी भी तरह की ठगी का शिकार ना हों. ग्रामीणों को प्रज्ञा केंद्र से जुड़कर अपने आय के साधन को बढ़ाने के आवश्यक गुर सिखाए गए ताकि वह अपने रोजमर्रा की जिंदगी को समृद्ध बना सके. ग्रामीणों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से रूबरू कराया गया एवं सभा स्थल में ही मुफ्त डिजिटल साक्षरता अभियान से लाभुकों को जोड़ा गया.राज्य स्तरीय टीम के द्वारा रूरल बीपीओ सेंटर का निरीक्षण किया गया और प्रज्ञा केंद्र संचालक विकाश कुमार प्रसाद को आवश्यक निर्देश दिया गया. मौके पर सीएससी जिला प्रबंधक विजय कुमार सिन्हा, योगेश वर्मा, जिला शिक्षा सलाहकार प्रमोद वर्मा प्रज्ञा केंद्र संचालक विकास कुमार प्रसाद, सोनू कुमार, नीरज मैहर, पारा लीगल वॉलिंटियर मनी केतन रावत, अमित कुमार बड़ाईक, समीर खा खा उपस्थित थे.

