रांची: सीसीएल द्वारा सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर, कांके रोड रांची में 19 फरवरी एवं 20 फरवरी, 2021 को हृदय रोग की जांच एवं चिकित्सीय सलाह की व्यवस्था की गई थी.परंतु यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुचलाकान्ति (कार्डियोलॉजिस्ट) 19 फरवरी एवं 20 फरवरी, 2021 को नहीं आ रहे हैं.इसके कारण नि:शुल्क चिकित्सीय शिविर को स्थगित कर दिया गया है.डॉ प्रमोद कुचलाकान्ति (कार्डियोलॉजिस्ट) की आने की सूचना के उपरांत उपरोक्त चिकित्सीय शिविर का आयोजन शीघ्र ही किया जायेगा।
